इंदिरा नगर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन सक्रिय नजर आया। बुधवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और बरसात से पहले कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए।