फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ‘हेल्थ विद हार्ले’ अभियान के तहत निकली बाइक रैली, सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 07:20 PM IST

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और हार्ले ओनर्स ग्रुप की ओर से ट्रॉमा जागरूकता माह के तहत ‘हेल्थ विद हार्ले’ अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आयोजित 50 किलोमीटर लंबी बाइक रैली को एसीपी राधा रमण सिंह और डॉ. मयंक सोमानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के 150 से अधिक कर्मियों और बाइक राइडर्स को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता के महत्व, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की पहचान तथा आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियान लोगों में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें