फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 निवासी और सीतापुर महिला अस्पताल में प्रधान सहायक के पद पर तैनात अनिल त्रिपाठी की पत्नी आशा त्रिपाठी (47) ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, अनिल त्रिपाठी रोज की तरह ड्यूटी पर सीतापुर गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका पर उन्होंने जानकीपुरम पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में आशा त्रिपाठी का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में पति अनिल त्रिपाठी और दो बेटे हैं। एक बेटा सेना में डॉक्टर है, जबकि दूसरा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें