फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गैस के लिए कतारें, लालबाग सहकारी गोदाम पर हंगामा; फोन पर भी नहीं हो रही बुकिंग

लखनऊ में रसोई गैस को लेकर मंगलवार को लालबाग स्थित सहकारी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सुबह से ही लोग सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी। इंतजार से परेशान उपभोक्ताओं ने काउंटर पर नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर तक वाद-विवाद की स्थिति भी बन गई। लोगों का कहना था कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले ही गैस बुक कराई थी, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे दो दिन से बुकिंग नंबर पर फोन मिला रहे हैं, लेकिन कॉल नहीं लग रही या बुकिंग दर्ज नहीं हो पा रही है। वहीं, कुछ लोग खाली सिलेंडर जमा कर नया लेने पहुंचे थे। अलग-अलग समस्याओं के साथ पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें