फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा में अपर्णा बोलीं-डॉ. रमीज को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 07 Jan 2026 07:17 PM IST

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू मामले में डॉ. रमीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि महिला आयोग इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा और आरोपी को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा। नंदिनीनगर में राष्ट्रकथा में हिस्सा लेने पहुंची अपर्णा यादव ने कहा कि यह मामला सबसे पहले महिला आयोग के पास आया और आयोग की तुरंत पहल के कारण पीड़िता को न्याय मिल रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है, क्योंकि आरोपी रमीज खटीमा का रहने वाला है। कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया कि महिला आयोग की पहल पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर रमीज के संपर्क में 17 अन्य हिंदू लड़कियां थीं, जिन्हें उसने निशाना बनाया था। इसके अलावा, उसने पहले भी एक हिंदू लड़की से शादी कर जबरन धर्मांतरण कराया था। कहा कि महिला आयोग पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगा। इससे पहले अपर्णा यादव ने नंदिनी निकेतन में गौ माता की पूजा-अर्चना की और बगलामुखी हवन पूजन में भी शामिल हुईं। उन्होंने राष्ट्रकथा महोत्सव के समापन अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज की कथा सुनी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें