लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मोड़ के पास नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मी बिना सुरक्षा किट के काम करते नजर आए। सफाई कार्य के समय कर्मचारियों के पास न तो पर्याप्त सुरक्षात्मक उपकरण थे और न ही निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन होता दिखाई दिया।