फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फीस वृद्धि के विरोध में लविवि कुलपति कार्यालय पर NSUI का धरना

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई संगठन के सदस्यों ने कुलपति कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने फीस बढ़ोतरी को छात्र विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें