वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज यानी बुधवार को इतिहास रच दिया। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने खुशी जताई। वहीं, शुभांशु शुक्ला के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि हमें शुभांशु पर नाज है।