लखनऊ इंदिरा नगर, एच.एल. गेट के सामने (फैजाबाद रोड) सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों की पहल पर किसी भी संभावित हादसे को रोकने और चालकों को सतर्क करने के लिए स्थानीय निवासियों ने गड्ढे के पास एक लकड़ी गाड़कर उस पर लाल रंग का कपड़ा बांध दिया है ताकि दूर से ही खतरा नजर आ सके। राहगीरों से अपील है कि इस मार्ग से गुजरते समय गति धीमी रखें और सतर्क रहें। संबंधित प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढा भरने का अनुरोध है।