फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डिवाइडर पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क पर गिरी, बाइक सवार बाल-बाल बचा

लखनऊ के जानकीपुरम में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। सहारा स्टेट से पहाड़पुर तिराहा होते हुए कुर्सी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर बेस्ट ऑटो सर्विस के सामने डिवाइडर पर लगे पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार डाल की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। डाल गिरने से पास में लगा विद्युत पोल भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे पोल काफी झुक गया और हादसे का खतरा बढ़ गया। सड़क के एक हिस्से पर पेड़ की डाल गिरने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पार्षद कार्यालय और विद्युत विभाग को दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डिवाइडर पर लगे कई पेड़ पुराने हो चुके हैं। उनकी सूखी और कमजोर डालें कभी भी टूटकर सड़क पर गिर सकती हैं। लोगों ने पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कराने के साथ खतरनाक डालों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें