लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्रों ने विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड लागू किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि आनंदीबेन पटेल के आदेश के बाद लागू किए जा रहे ड्रेस कोड का वे विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि ड्रेस कोड वापस नहीं लिया गया तो वे राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।