फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरि किशन मित्तल का निधन, भैंसाकुंड घाट पर दी गई अंतिम विदाई

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता हरि किशन मित्तल का निधन हो गया। उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राजधानी के भैंसाकुंड घाट लाया गया। भैंसाकुंड घाट पर दिवंगत हरि किशन मित्तल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में शुभचिंतक और परिचित भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें