फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चलते-चलते बीच सड़क बंद हुई दुबग्गा डिपो की बस, सवारियों ने किया हंगामा

Akash Dwivedi Updated Sat, 08 Aug 2026 01:04 PM IST

लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह मोहनलालगंज से दुबग्गा जा रही दुबग्गा डिपो की बस उतरेठिया चौराहे के पास अचानक बीच सड़क बंद हो गई। बस में करीब 13 सवारियां थीं। बस खराब होने के बाद सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालक विजयपाल चौधरी और परिचालक रामचंद्र मिश्रा ड्यूटी पर थे। चालक के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बस मोहनलालगंज से रवाना हुई थी। उतरेठिया चौराहे से पहले अचानक बस बंद हो गई। चालक ने उसे दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन बस के चक्के जाम हो चुके थे और वह आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। बस के बीच सड़क खराब होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बस खराब होने की जानकारी मिलते ही सवारियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। परिचालक ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद सवारियों को समझाकर दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें