फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चौक में सीएमएस की छुट्टी के समय लगता है भीषण जाम, सड़क पर खड़े रहते हैं अभिभावकों के वाहन

लखनऊ के चौक स्थित सीएमएस स्कूल के बाहर छुट्टी के समय जाम लगना रोज की समस्या बन गया है। स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों के वाहन सड़क के बीच तक खड़े हो जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। खास बात यह है कि जाम से निपटने और बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहनों को सड़क पर खड़े होने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टी के समय सड़क पर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन रेंगते हुए गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्कूल प्रबंधन और यातायात पुलिस से छुट्टी के समय वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें