फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश से उमस से मिली राहत, लेकिन कुर्सी रोड पर जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

लखनऊ में बुधवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों को दिनभर की उमस और गर्मी से राहत मिली। कुर्सी रोड क्षेत्र में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने ठंडी फुहारों का आनंद लिया। कई लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि बच्चों ने बारिश के पानी में मस्ती की। लंबे समय से उमस से परेशान लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया। हालांकि, बारिश के बाद कुर्सी रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव हो गया। पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिव्यांश गेस्ट हाउस के पास हाल ही में सड़क धंसने के बाद बैरिकेडिंग की गई थी। अब जलभराव के कारण वहां हादसे की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से नाले की सफाई और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें