बलरामपुर अस्पताल के बाहर लगा जाम। परिवहन विभाग की बसें, ऑटो और टैक्सी की वजह से अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीज व तीमारदारों का निकलना मुश्किल हो जाता है। यातायात सिपाही गेट के सामने से गाड़ियों को निकलवाते हैं। इनका कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीज गेट पर गाड़ियां रोकते हैं और उनके आने जाने में समय लगता है। इस वजह से यहां पर यातायात की थोड़ी ही देर में जाम जैसी स्थिति हो जाती है।