बड़ा इमामबाड़ा परिसर स्थित आसिफी मस्जिद के बाहर बकरीद की नमाज अदा करने आने वाले नमाजियों को तेज धूप से राहत देने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए प्रशासन और प्रबंधन की ओर से नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोग आराम से नमाज अदा कर सकें। परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।