फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बकरीद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की 12 सूत्रीय एडवाइजरी जारी

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के मुसलमानों के लिए बकरीद को लेकर 12 सूत्रीय एडवाइजरी जारी की गई है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी केवल कानूनी रूप से मान्य जानवरों की ही की जाए। एडवाइजरी में कहा गया है कि कुर्बानी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किए जाएं तथा कुर्बानी का हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाए। साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। मौलाना ने कहा कि कुर्बानी तय और अनुमति प्राप्त स्थानों पर ही की जाए और सड़कों या गलियों में कुर्बानी न की जाए। इसके अलावा ईद की नमाज मस्जिदों और ईदगाहों में अदा करने तथा सड़कों पर नमाज न पढ़ने की भी अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें