लखनऊ में केंद्रीय श्रम संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से जनभवन तक मार्च करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। इस दौरान बिजली की दरों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी वापस लेने और चारों लेबर कोड वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई गई। मार्च में विभिन्न श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।