गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से होटल संचालकों के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025, अग्नि सुरक्षा मानकों तथा विद्युत सुरक्षा मानकों के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। बैठक में के.के. गौतम, विवेक श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह, सुशील प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 के प्रावधानों, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता, आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था तथा विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।