फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भीषण गर्मी का असर, गोमतीनगर मार्ग पर रोजाना से कम दिखे वाहन

राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी का असर यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। 1090 चौराहे से गोमतीनगर और होटल ताज की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में कम वाहन चलते नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें अपेक्षाकृत खाली दिखीं। आम दिनों में व्यस्त रहने वाला यह मार्ग भी शांत नजर आया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू का असर बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें