फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाषा विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अपनी रचनात्मकता

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “कैम्पस थ्रू माई लेंस” रखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर की सुंदरता, शैक्षणिक वातावरण, प्राकृतिक दृश्यों, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थी जीवन को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने कैमरे और मोबाइल फोन से परिसर से संबंधित आकर्षक एवं मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित अमर उजाला के चीफ फोटो जर्नलिस्ट अर्जुन कुमार साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें