ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय विधि छात्रों को अब न्यायिक प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी। इसके लिए छात्रों को एक बड़ी सौगात के रूप में बुधवार को विश्वविद्यालय की ओर मूर्ट कोर्ट हाल समर्पित कर दिया गया है। डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल के नाम से बने इस मूट कोर्ट हॉल का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। उद्घाटन समारोह के विशेष अतिथि के रूप में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह भी बने। इस मौके पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी और विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. अजय तनेजा, प्रो. मसूद आलम, विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी मौजूद रहें। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा किसी भी देश के विकास में अच्छे वकील, अच्छे डॉक्टर, अच्छे अधिकारी व अच्छे नागरिकों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा मूट कोर्ट हाल की स्थापना के बाद अब विधि छात्रों को किसी भी अदालत की रूप रेखा समझने में आसानी होगी।