छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे उमर अहमद को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला जेल से प्रयागराज रवाना किया गया। पुलिस की सुरक्षा में उमर को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां अबान के जनाजे की नमाज और सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया में वह शामिल होगा।