अयोध्या में दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडाल के मंच से ठुमके लगाए गए। नवरात्र के पावन अवसर पर अयोध्या में दुर्गा पूजा देखने आए श्रद्धालुओं के बीच नृत्य के माध्यम से अश्लीलता परोसी गई। लड़कियों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिल्कीपुर के खंडासा पुलिस चौकी के पास देर रात तक यह आयोजन चलता रहा।