फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में तेज रफ्तार पर सख्ती, लेजर स्पीड गन से हो रहा वाहनों का चालान

शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए अयोध्या ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर हैंडहेल्ड लेजर स्पीड गन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस आधुनिक उपकरण की मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनके चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और टोल प्लाजा से पहले सड़क किनारे खड़े होकर स्पीड गन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। ट्रायल के दौरान प्रतिदिन एक स्थान से ही 200 से अधिक वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अयोध्या ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने और साक्ष्य-आधारित यातायात प्रवर्तन को प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें