फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपार्टमेंट में दूषित पानी आने से बीमार हो रहे लोग... जांच में पीने योग्य नहीं मिला पानी

गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 7 स्थित ऋषिता मैनहट्टन अपार्टमेंट में पिछले पांच महीनों से दूषित पानी की सप्लाई होने से सोसायटी में रहने वाले टाइफायड और डायरिया से बीमार हो रहे हैं। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद बीते सोमवार को जलकल विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के बाद जलकल के जेई ने पानी में क्लोरिन न होने की बात कही। जबकि सोसायटी के लोगों ने सीएसआईआर-आईआईटीआर से 18 जुलाई को पानी की जांच करवा चुके हैं। जांच में पानी पीने के मापदंडो पर खरा साबित नहीं हुआ। वहीं, बिल्डर की ओर से राज्य स्वास्थ्य संस्थान उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ की ओर से 24 जून को जांच कराई गई तो पानी में कोई खराबी नही निकली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें