किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के स्त्री कैंसर रोग विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अपराजिता कार्यक्रम के तहत गर्भाशय कैंसर की निःशुल्क जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह और डॉ. रूबी गुप्ता ने महिलाओं को गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इस बीमारी का सफल उपचार संभव है।