बीते शनिवार को मवैया क्रॉसिंग के पास पटरियों पर गिट्टियां बिछा दी गई थी जिसकी वजह से वहां आसपास रहने वाले लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कई गाड़ियां आये दिन फंस रही थीं। मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से क्रॉसिंग पर डामर रोड बना दी गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने अमर उजाला को इस समस्या को प्रमुखता से छापने और इसकी वजह से सड़क निर्माण पर धन्यवाद दिया।