फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऐमी याज्ञनिक बोले- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को बनाया जाए कांग्रेस का जिलाध्यक्ष

संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लखनऊ जनपद की पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. ऐमी याज्ञनिक ने बुधवार को माल कस्बे की फल मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने माल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मलिहाबाद के कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. याज्ञनिक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ परोसा जा रहा है, जिससे युवा कांग्रेस से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस का इतिहास पढ़ने और तथ्यों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन से जुड़े और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बब्लू, पूर्व विधायक इंदल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रज्जन आचार्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें