एक फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले आम बजट 2026-27 पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इसमें देश की कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने हेतु विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 7 जनवरी 2026को सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह को मेल के माध्यम से कर सुधार हेतु एक ज्ञापन वित्त मंत्री भारत सरकार को दिया गया था। आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार “एक राष्ट्र – एक कर” की भावना के अनुरूप एक ट्रेड – एक टैक्स की व्यवस्था लागू करे, जिससे व्यापारियों को जटिल कर संरचना से राहत मिल सके। इस बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता राजेंद्र कुमार अग्रवाल सतीश अग्रवाल भारत भूषण गुप्ता अरुण अवस्थी नसीम अंसारी सुमित गुप्ता प्रियंक गुप्ता मो शोएब राजकुमार अग्रवाल केदार बाजपेई राजा मक्कड़ जग्गा आरोड़ा विशाल चौरसिया रविंद्र पाल संजय ढींगरा अशोक सुखवानीप्रमोद अवस्थी मुस्तकीन शिवम अनुराग साहू आदि उपस्थित रहे।