भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही धूप का असर कुछ कम हुआ, स्टेडियम के लोअर ब्लॉक में बैठे दर्शक अधिक सक्रिय नजर आए और लगातार तालियों, नारों व जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।