गऊघाट से फैजुल्लागंज की ओर जाने वाला बना पीपे वाला पुल जर्जर है। लोगों की मांग व विरोध पर पास ही नए पक्के पुल का निर्माण हो रहा है पर बरसात भी शुरू हो गई है काम भी अधूरा है। जल्दी ही गोमती का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। इसके बाद एक बार फिर पीपे वाला पुल हटा दिया जाएगा और लोगों को या तो लंबा रास्ता अपनाकर एक पार से दूसरी पार आना जाना पड़ेगा या फिर एक बार फिर उसी तरह मछुआरों की नाव पर जान जोखिम में डालकर इस पार से उसे पार आना पड़ेगा। तो लोगों को अभी नए पुल के लिए इंतजार करना होगा।