लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित भारत नगर में सुबह करीब 11:30 बजे जोरदार बारिश के चलते एक बाउंड्री दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 34 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी हरिशंकर के अनुसार दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और अंकित उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार करीब 9 फीट ऊंची थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।