फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईआईएम चौराहे तक होगा ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार, जाम से मिलेगी राहत

ishwar ashish Updated Thu, 04 Dec 2025 02:52 PM IST

गोमती तट पर बन रहे 28 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर को अब आईआईएम चौराहे तक बढ़ाया जाएगा। अभी यह बसंतकुंज योजना तक सीमित है, लेकिन विस्तार के बाद एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिष नगर भी इससे जुड़ जाएगी। इस पहल से दो लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। विस्तार का प्रस्ताव पांच दिसंबर को होने वाली एलडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। एलडीए सीतापुर रोड पर 1804 एकड़ में नैमिष नगर विकसित कर रहा है। इसमें 18 गांवों भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी और दुग्गौर की जमीन शामिल है। कमलाबाद, आवागमन सुगम बनाने के लिए योजना तक 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है, जिसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। यह सड़क सीधे आईआईएम चौराहे से जुड़ रही है, इसलिए अब ग्रीन कॉरिडोर को भी आईआईएम चौराहे तक जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तार के बाद योजना से किसान पथ तक पहुंचना बेहद आसान होगा और यात्रा का समय आधे घंटे घट जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें