आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट स्थित बुद्धेश्वर-मोहानरोड पर बुधवार सुबह कांवड़ियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक बड़ी संख्या में कांवड़िए सड़क पर डटे रहे। जाम के वजह से स्कूली वाहनों समेत एंबुलेंस भी फांसी हुई है,कावड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को बाहर निकाला ।मौके पर एसीपी, एडीसीपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। अधिकारी लगातार कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।