फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस ने 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर युवाओं और छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे तथा शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से प्रयागराज पहुंचकर अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें