फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पत्नी के साथ रहे मौजूद

श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में बृहस्पतिवार को श्री सद्गुरू कबीर जागू आश्रम, दसौली कुर्सी रोड पर 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस मौके पर श्रीश्री 108 महंत योगेंद्र साहेब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक सहित कई प्रमुख साधू-संत बटुकों को आशीर्वाद दिया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि यज्ञोपवीत समारोह विधिविधान के साथ शुरू हुई। बटुक अपने परिवारीजनों के साथ सुबह ही आश्रम पहुंच गये थे। देर शाम तक चले इस समारोह में गुरूकुलम के प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि सामूहिक यज्ञोपवीत की पिछले दो कार्यक्रमों वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इसी को देखते अगले वर्ष 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास किया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें