राजधानी लखनऊ में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर इनिशिएटिव फाउंडेशन ने 'हमारी धरती, हमारा भविष्य' थीम पर जागरुकता रैली निकाली। इसमें नरौना प्राथमिक विद्यालय के छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हरदोइया, काकोरी मोड़, मोहन रोड स्थित स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम, आम और पाकड़ के पौधे लगाए गए।