श्रावण शिवरात्रि के शुभ अवसर पर, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश एवं आईजी कानून व्यवस्था एल आर कुमार द्वारा पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं टीथर्ड ड्रोन की लाइव फीड का पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर में अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित जनपदों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।