फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: एक शावक को वन विभाग की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज, 5 अक्तूबर को नरनी से पकड़ा गया था बाघ

महोली के नरनी में बुधवार शाम वन विभाग के विशेषज्ञों को एक शावक को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने में सफलता मिली है। 48 दिनों से इस इलाके में बाघ के कुनबे का खौफ था। डीएफओ नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि शावक को पकड़ लिया गया है। उसे इलसिया स्थित वन चेतना पार्क ले जा रहे हैं। बता दें कि इससे पूर्व 5 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे इसी इलाके से बाघ को पकड़ा गया था। बाघ को कानपुर जू भेजा गया है। वहीं, 20 सितंबर को बाघिन को पकड़कर गोरखपुर जू भेजा गया है। ग्रामीण लगातार शावक पकड़ने की मांग कर रहे थे। वहीं टीम भी लगातार काम्बिंग कर रही थी। बुधवार शाम टीम को सफलता मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें