राजधानी लखनऊ में सोमवार को अमर उजाला कृषिका कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हुआ। कार्यक्रम में सीतापुर से आए किसान नेकराम मिश्रा कई वर्षों से सहफसली खेती कर रहे हैं। वह गन्ने के साथ मूंग और मटर की खेती करते हैं। उन्होंने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव साझा किए।