राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। साथ ही विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 का उद्घाटन किया।