रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इसी के साथ कई कार्यकर्ता कुमारगंज विश्वविद्यालय गेट पर भी पहुंच गए। वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी ठोस कारण के प्रदेश अध्यक्ष को रामलला के दर्शन और पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने से रोका, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।