फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार महाकुंभ में नौकरी पाकर विदेश जाने वाले युवाओं का सरकार रखेगी ध्यान- नेहा प्रकाश

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को इसके अंतिम दिन भी रोजगार की तलाश में युवाओं की भारी भीड़ पहुंची। मेले में युवाओं के चयन के लिए 22 विदेशी एवं 78 देशी कंपनियां पहुंचीं। 100 से अधिक एचआर प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही ऑफर लेटर मिलने के लिए आश्वस्त किया। सेवायोजन विभाग के मुताबिक, दो दिनों में अलग-अलग कंपनियों ने करीब 11 हजार युवाओं का चयन किया है। उन्हें ऑफर लेटर भी दे दिया गया है। अंतिम दिन यह आंकड़ा करीब 15 हजार पहुंचने के आसार हैं। सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि विदेश जाने वाले सभी युवाओं का सरकार ध्यान रखेगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि नौकरी पाने वाले किसी युवा को कोई तकलीफ न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें