राजधानी लखनऊ में शहीद पथ के पास स्थित पार्थ आद्यांत टावर रेवती बी की दोनों लिफ्ट खराब होने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सैनिक उमाशंकर श्रीवास्तव, पत्नी रेखा श्रीवास्तव के साथ 15वीं मंजिल पर रहते हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपनी समस्या बताई। यहां रहने वाली कृष्णा देवी लकवा ग्रस्त हैं। वह फिजियोथेरेपी के लिए नहीं जा पा रही हैं। न फिजियोथेरेपिस्ट आने को तैयार हो रहे हैं। वहीं आठ साल के उज्ज्वल को पैरों में खिंचाव है। घरवाले लिफ्ट न चलने की वजह से उपचार के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं। 15वें तल पर मेजर के माता-पिता फंसे हैं। जिन्हें इलाज की जरूरत है, लेकिन वह इलाज के लिए नहीं जा पा रहे हैं।