फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच शुरू

पाकिस्तान सीमा पर बढ़े हुए तनाव के बीच बलरामपुर के आसपास नेपाल सीमा पर घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच शुरू किया गया है। यहां शुक्रवार को सतर्कता बढ़ाते हुए 200 अतिरिक्त पुलिस जवान सीमा पर तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस जवानों को 24 घंटे सीमा पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी के साथ ही स्थानीय पुलिस लगातार गस्त कर रही है। इसके साथ ही अब अतिरिक्त फोर्स भी मदद में उतर गई है। सबसे महत्वपूर्ण सोहेलवा वन्य जीव अभ्यारण्य के पंगडंडियों के निगरानी का है। वन विभाग के साथ सर्वे करके एसएसबी ने गोपनीय रिपोर्ट तैयार किया है। इसमें जरवा, बघेलखंड क्षेत्रों में पगडंडी से आने जाने पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं वॉच टॉवरों को सक्रिय कर दिया गया है। वहां से भी एसएसबी और पुलिस के जवान नियमित निगरानी करेंगे। 24 घंटे निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं। एसपी ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई संदिग्ध सीमा पार न कर सके। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें