राजधानी लखनऊ में लालबाग स्थित नगर निगम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लिफ्ट खराब से बुजुर्गों को सीढ़ी चढ़कर ऊपर पहुंचने पर समस्याओं का सामना करना पड़ा। मेयर से उन्होंने शिकायत भी की। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई।