संभल जाने से रोकने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। इसमें विधायक रविदास मल्होत्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संभल के लोगों को इंसाफ दो। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराई जाए। मृतक परिवार के लोगों को एक करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएं।