राजधानी लखनऊ में शनिवार को दो पालियों में पीईटी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी और सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने विभिन्न एग्जाम सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नारी शिक्षा निकेतन स्नाकोत्तर (महाविद्यालय) सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करके विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।